The Lifestyle

Hot

Post Top Ad

Tuesday, 9 January 2018

स्‍टाइल ही नहीं वाइल्‍ड लाइफ टूर की जरूरत भी है बांस वाली टोपी

05:37 0

स्‍टाइल ही नहीं वाइल्‍ड लाइफ टूर की जरूरत भी है बांस वाली टोपी

फंकी लुक मि‍लता: 
वाइल्‍ड लाइफ टूर में पहनी जाने वाली बांस की टोपी जबरदस्‍त फंकी लुक के साथ ही बालों की सुरक्षा करती है। 

स्‍टाइल‍िश प‍िक्‍स: 
बांस की टोपी में लोग प्रकृति‍ के बेहद करीब अपनी भी स्‍टाइल‍िश प‍िक्‍स क्‍ि‍लक करने में आगे रहते हैं। 
पहनने में हल्‍की: 
कई बार वाइल्‍ड लाईफ टूर में रास्‍ते बेहद खराब होते हैं तो ये टोपी पहनने में काफी हल्‍की होती है।

टोपी धूप से बचाती:  
पूरे द‍िन कई धूप, धूल वाली जगहों पर घूमने और फोटोग्राफी में यह टोपी धूप से बचाती है। 
ठंडक का अहसास: 
बांस से शीतलता म‍िलती है। ऐसे में वाइल्‍ड लाईफ टूर में बांस टोपी स‍िर में ठंडक का अहसास कराती है। 

आंखो में धूप नहीं लगती: 
वाइल्‍ड लाईफ टूर में लोग बांस की बड़ी गोल टोपी पसंद करते हैं। इससे आंखों पर धूप नहीं लगती है। 
Read More

मर्दों में पाप्‍युलर हो रहा है सस्पेंडर्स का क्रेज़

05:35 0

मर्दों में पाप्‍युलर हो रहा है सस्पेंडर्स का क्रेज़

1- एक्सेसरीज़ में सस्पेंडर्स का ट्रेंड पॉपुलर है। अलग-अलग डिज़ाइंस के सस्पेंडर्स हर आउटफिट्स के साथ मैच कर सकते हैं। ब्लेज़र न पहनना हो तो इसे शर्ट के साथ पहनें। इससे भी फॉर्मल टच मिलेगा।
2- क्रिएटिव और कैज़ुअल लुक के लिए लेदर के इस ट्रेंडी सस्पेंडर बेल्ट को डेनिम के साथ कैरी करें।
3- व्हाइट सस्पेंडर को डार्क शर्ट के साथ कंबाइन करके किसी भी ओकेज़न पर पहना जा सकता है। यह आपको कूल लुक देगा।
4- स्पोर्टी लुक के लिए बैक से क्रॉस डिज़ाइन वाला कलरफुल सस्पेंडर टीनएजर्स को खूब भाता है।
5-  ऑफिस मीटिंग में फॉर्मल टच देना चाहते हैं तो ब्लैक सस्पेंडर बेल्ट का चुनाव करें।
Read More

स्टाइल से पहनें खादी जो कंफर्टेबल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी

05:34 0

स्टाइल से पहनें खादी जो कंफर्टेबल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी

स्टाइल से पहनें खादी जो कंफर्टेबल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भीफैशन के रोजाना बदलते ट्रेंड में खादी फैब्रिक्स की खासी डिमांड है। इसमें पैच, कांथा, फुलकारी वर्क और ब्लॉक प्रिंटिंग जैसे कई वरायटीज वाले आउटफिट्स इन दिनों ट्रेंड में हैं। प्रिंट्स और डिजाइंस से अलग प्लेन खादी ड्रेस भी यूनीक
लुक देती है। इस फैब्रिक से बने नेहरू जैकेट्स यंगस्टर्स के बीच खासे पसंद किए जाते हैं। साड़ी और सलवार-सूट्स से अलग अब शर्ट, पैंट और स्कट्र्स में भी कई तरह के कट्स और पैटन्र्स में आउटफिट्स देखे जा सकते हैं।

1. खादी की हाथ से बनी साड़ी को बेहद पसंद किया जाता है। ये विभिन्न रंगों और स्टाइल में मिलती हैं। मॉडर्न लुक के लिए जरदोंजी की कढ़ाई और ब्लॉक प्रिंट वाली साड़ी चुनें। रंगीन प्लेन साड़ी को कढ़ाईदार
शर्ट ब्लाउत के साथ भी पहन सकती हैं, जो आपको एकदम नया लुक देगी।

2. अलग अंदाज और स्टाइल में नजर आने के लिए स्पेगेटी टॉप को स्कर्ट या लूक पैंट्स के साथ पहना जा सकता है। खादी के क्रॉप टॉप और रैप-अराउंड स्कर्ट का कॉम्बो बेहद आकर्षक लगता है।

3. गर्मियों के मौसम में सहज महसूस करना चाहती हैं तो खादी के कुर्ते या शॉर्ट ड्रेस पहन सकती हैं। गले पर बढिय़ा कढ़ाई वाली कुर्ती के साथ कुछ आभूषण भी पहन सकती हैं, जिससे आपके लुक में चार-चांद लग जाएंगे।

4. चटख रंग के स्कार्फ या दुपट्टे को प्लेन ड्रेस के साथ पहन सकती हैं। दुपट्टे को हलके रंग की कुर्ती के ऊपर पहनें, जिससे आप निश्चित रूप से भीड़ से अलग नजर आएंगी। खादी के शॉर्ट पैंट या श्रग भी पहन सकती हैं। शॉट्र्स पर श्रग आपको बेहद स्मार्ट लुक देगा।

Read More

आउटफिट कोई भी हो, उसके मुताबिक सही इयररिंग का चुनाव आपको बनाएगा खूबसूरत

05:33 0

आउटफिट कोई भी हो, उसके मुताबिक सही इयररिंग का चुनाव आपको बनाएगा खूबसूरत

आउटफिट कोई भी हो, उसके मुताबिक सही इयररिंग का चुनाव करें तो लुक कंप्लीट लगता है। फैशन स्ट्रीट में आजकल ज्यमेट्रिक, पॉम-पॉम, स्टड्स, चंकी झुमके, हूप्स, इयरकफ जैसे इयररिंग्स छाए हुए हैं लेकिन किसी भी इयररिंग को चूज़ करने से पहले अपने चेहरे के शेप का ज़रूर ध्यान रखें।
फ्लोरल डायमंड स्टड इयररिंग ओवल फेसकट पर खूब जंचते हैं। इन्हें ट्राई करें।

हूप्स स्क्वेयर फेसकट पर आकर्षक लगते हैं। हूप्स से चेहरा छोटा दिखाने में मदद मिलेगी।

राउंड फेस पर इन सिल्वर झुमकियों को ट्राई करें। इस पर थिन और मीडियम चौड़ाई वाले इयररिंग ठीक रहते हैं।

लॉन्ग फेस पर डायमंड हूप्स या डैंग्लिंग अच्छे लगते हैं। ऐसे चेहरे पर ओवसाइज्ड़ हूप्स को ज़रूर ट्राई करें।
लॉन्ग इयरकफ सभी फेसकट्स पर सूट करते हैं।

Read More

रेट्रो लुक ज़रा हटकर जो बनाये आपका लुक जरा हट के

05:31 0

रेट्रो लुक ज़रा हटकर जो बनाये आपका लुक जरा हट के

आजकल 70 के दशक का फैशन फिर लौट आया है। थीम बेस्ड पार्टीज़ हों या फिर बॉलीवुड फिल्में, विंटेज लुक के लिए दीवानगी हर जगह नज़र आती है। युवा इस रेट्रो फील के लिए न सिर्फ फैब्रिक का सही चुनाव करते हैं, बल्कि मैचिंग एक्सेसरीज़ से लेकर मेकअप में भी कोई कसर नहीं छोड़ते। इसलिए सखी ले आई है विंटेज लुक पर कुछ खास जानकारियां।
आउटफिट्स, एक्सेसरीज़ और मेकअप का ट्रेंड समय के हर दौर में बदलता रहता है। फैब्रिक के अलावा एक्सेसरीज़ व ब्यूटी किट से भी सारे प्रोडक्ट्स बदल जाते हैं। यंगस्टर्स बॉलीवुड को भी कॉपी करते हैं। वे न सि$र्फ ऐक्टर्स के स्टाइल को पसंद करते हैं बल्कि उन्हें फॉलो भी करते हैं। पुराना फैशन और मेकअप लौट कर आता है। आइए नज़र डालें, रेट्रो लुक को पाने के लिए ब्यूटी किट या फैशन में कितना बदलाव किया जा रहा है।
जब बात हो ब्यूटी की

आजकल मेकअप के मामले में रेट्रो लुक को सबसे ज्य़ादा पसंद किया जा रहा है। इसमें 60 के दशक की तरह ही चेहरे पर मैट फिनिश टच दिया जाता है। खास बात यह है कि यह लुक न सिर्फ इंडियन फीचर्स, बल्कि ट्रडिशनल आउटफिट्स पर भी खूब सूट करता है। रेट्रो लुक के लिए जो ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं, उनमें लिप ग्लॉस, फ्रॉस्टेड लिपस्टिक, म्यूटेड ब्लशर कलर्स, आईलाइनर, आईशैडो और मस्कारा शामिल हैं। दरअसल, उन दिनों पीच और लाइट पिंक ब्लशर इन थे, इसलिए ब्लशर को नैचरल ग्लो लाने के लिए यूज़ किया जाता था।
ऐसे लाएं रेट्रो फीलमेकअप और हेयर आर्टिस्ट निर्मल रंधावा, आयकॉनिक लुक पाने के लिए हेयर स्टाइल व मेकअप करने का सही तरी$का बता रही हैं, जानें।
हेयर स्टाइल
स्टेप 1 : शैंपू और कंडिशनर का यूज़ करने के बाद बालों को पैडल ब्रश की मदद से ब्लो-ड्राई करें। वॉल्यूम देने के लिए कर्लिंग टॉन्ग की मदद से बालों को तैयार करें। फिर क्लिप्स की मदद से बालों को दो हिस्सों में बांट लें।
स्टेप 2 : हेयर बमपिट्स लगाकर आपको रेट्रो फील मिलेगा। इससे हेयर स्टाइल में मनचाही ऊंचाई मिलती है, जो आपको 60 या 70 की अभिनेत्रियों की तरह दिखाने में मदद करेगी। फ्रंट के हिस्से से बालों के कुछ सेक्शंस लें (तकरीबन 1 से 1.5 इंच चौड़े)। अब बालों की टॉप लेयर से लेकर अंत तक वॉल्यूमाइजि़ंग हेयर स्प्रे करें।
स्टेप 3 : वॉल्यूम देने के लिए बालों को उठाकर टीजि़ंग कॉम्ब से बैक कॉम्ब करें। ध्यान रखें, बालों का ऊपरी हिस्सा फ्लैट रहे। सबसे ऊपरी लेयर को सावधानीपूर्वक कंघी करके सुलझाएं। अब बैक कॉम्ब सेक्शन को लें और बमपिट के ऊपर बॉबी पिन से पिनअप करें। इसे सेट करने के लिए होल्ड स्प्रे का इस्तेमाल करें।
मेकअप
स्टेप 1 : चेहरे पर क्लींज़र और मॉयस्चराइज़र  लगाने के बाद फाउंडेशन को समान रूप से ब्लेंड करें। दा$ग-धब्बों को कंसीलर से छिपाएं। रेट्रो लुक क्रिएट करने के लिए कैट आइज़ से बेहतर कुछ और नहीं हो सकता। आंखों के भीतरी कोने से शुरू करते हुए ऊपरी आईलैशेज़ पर ब्लैक लिक्विड लाइनर लगाएं और उसके टिप को बाहर तक बढ़ाकर मस्कारा लगाएं। रेट्रो लुक के लिए आई मेकअप महत्वपूर्ण होता है।
स्टेप 2 : होंठों पर मॉयस्चराइज़र लगाएं। ब्रश की मदद से लाल या कोरल शेड्स की लिपस्टिक लगाएं। होंठों को गहराई देने के लिए एंड्स पर रेड शेड अप्लाई करें।
ये फैशन हैं इन 
प्लेन साड़ी : फुल या थ्री फोर्थ स्लीव ब्लाउज़ के साथ हेवी वर्क वाली साड़ी के बजाय प्लेन साड़ी का ट्रेंड है। इसे ऑफिस मीटिंग्स और पार्टी के लिए वेयर किया जा सकता है।
ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बो : पहले की ही तरह आजकल लाइट कलर को पसंद किया जा रहा है। ड्रेस चाहे इंडियन हो या वेस्टर्न, ब्लैक एंड व्हाइट कलर हमेशा एवरग्रीन रहता है।
फुल लेंथ ड्रेस : आजकल आउटफिट्स की फुल लेंथ चलन में हैं। शॉर्ट लेंथ के बजाय लॉन्ग लेंथ की ड्रेसेज़ फैशन में इन हैं।
वेस्टर्न आउटफिट्स : फैशन के हर दौर में वेस्टर्न आउटफिट्स को पसंद किया जाता रहा है। आजकल 70 के दशक के वेस्टर्न आउटफिट्स ने दोबारा वापसी कर ली है।
Read More

सही हेयर कट आपकी पर्सनैलिटी को दे डिफरेंट और स्टाइलिश लुक

05:30 0

सही हेयर कट आपकी पर्सनैलिटी को दे डिफरेंट और स्टाइलिश लुक

सही हेयर कट आपकी पर्सनैलिटी को दे डिफरेंट और स्टाइलिश लुक
स्टाइलिश अंदाज़रोज़-रोज़ नया हेयर स्टाइल बनाना शायद मुश्किल लगे पर सही हेयर कट को चुनकर आप अपनी पर्सनैलिटी को डिफरेंट लुक दे सकते हैं। सखी से जानें कुछ हेयर कट्स के
बारे में।

एक्सपर्ट टिप्ससेवन शेड्स सलॉन, फरीदाबाद की हेयर एंड ब्यूटी एक्सपर्ट पुनीति चौधरी के मुताबिक, अगर आप वर्किंग हैं तो आपको ऐसा हेयर कट करवाना चाहिए, जिसकी देखभाल आप खुद कर सकें। मसलन अगर लंबे बालों के साथ आप कई लेयर कट रखना चाहती हैं तो आपके लिए हर समय बाल खुले रख पाना संभव नहीं है। ऐसे में आपको फ्रंट कट और स्ट्रेट बाल रखने चाहिए,जिन्हें आप ज़रूरत पडऩे पर बांध भी सकें। 

चेहरा अगर हार्ट शेप का है तो इस पर फ्रेमिंग लेयर्स हेयर कट $खूब फबेगा। ऐसे चेहरे पर फोरहेड और चीक्स का$फी ब्रॉड होता है। ऐसे में बालों की कुछ लेयर्स चीक्स पर आएंगी तो चेहरे को छोटा दिखाया जा सकता है। बाल लंबे हैं तो लेयर्ड वेव्स करवाएं, वहीं छोटे बालों के लिए बाउंसी बॉब कट फबेगा।

ओवल फेसकट के लिए आप शॉर्ट या लॉन्ग लेंथ दोनों ही रख सकती हैं। वर्किंग हैं तो ब्लंट कट कराने के बजाय लेयर या थ्री लेयर कराएं। बाल अगर हलके हैं तो ब्लंट कट करवाने से बचना चाहिए।


राउंड फेस पर थ्री स्टेप कटिंग ही करवाएं।  इसकी लेयर्स की लेंथ चिन तक ही करवाएं। फ्रंट से छोटा न करवाएं।
फॉर गल्र्स

साइड लेयर कट
किसी भी प्रकार के बालों और फेसकट के लिए यह साइड लेयर कट अच्छा लगता है। कर्ली और वेवी बालों पर भी यह स्टाइल जंचता है। इसके लिए बालों को वेट ड्रायर से सेट करें। ध्यान रखें, बालों को उसी ओर सेट करें, जो आप पर सूट करता हो। साइड लेयरिंग फेस को यंग लुक देने के साथ ही मॉडर्न भी बनाती है। बालों पर कलर हो तो लेयरिंग स्टाइल काफी स्टाइलिश लुक देगी। बालों की पोनी बनाकर क्लिप से इनको एक अलग अंदाज़ दिया जा सकता है।

शैग कटबालों को शॉर्ट के साथ हेवी दिखाना चाहते हैं तो शैग हेयर कट करवाएं। इनमें कुछ बाल फोरहेड पर आते हैं, जिससे बालों को वॉल्यूम मिलता है। अगर बाल हलके हों तो इस कट को आज़माकर देखें।
Read More

कॉलेज में भी हो सकता है हर बार फैशन स्टाइल जुदा जुदा

05:27 0

कॉलेज में भी हो सकता है हर बार फैशन स्टाइल जुदा जुदा

कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स में फैशन को लेकर खासा क्रेज होता है। वे अपने लुक और स्टाइल को लेकर नए-नए एक्सपेरिमेंट्स भी करते रहते हैं। ऐसे में कितना अच्छा हो कि कुछ नया लेने की जगह वॉर्डरोब से ही मिक्स एंड मैच कर नया स्टाइल बना लिया जाए। यहां दिए हैं उसी के कुछ टिप्‍स:-
1- डेनिम शर्ट को स्पेगेटी के साथ मिक्स एंड मैच कर पहनें।
2- एसिमिट्रिकल कुर्ता जींस के साथ बेहद अच्छा लगता है।
3- डस्टर जैकेट आपके लुक में चेंज ला सकती है।
4- पर्सनैलिटी को सूट करती हुई कोटेशन टीशर्ट पहनें।
5- एसिमिट्रिकल कुर्ता जींस के साथ बेहद अच्छा लगता है।
6- डंगरी कैजुअल लुक के लिए एक अच्छा विकल्प है।
Read More

Post Top Ad

Your Ad Spot